- शुक्रवार को हवन यज्ञ के साथ ही इंडेंट किया जारी
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: ऊन की सुपीरियर फूड्स ग्रेन प्राइवेट लिमिटेड 9 नवंबर को अपना पेराई सत्र प्रारंभ करने जा रही है। जिसके लिए चीनी मिल द्वारा इंडेंट जारी कर दिया गया है। वहीं मिल परिसर में नए सत्र शुरू होने के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ किया गया।
सुपीरियर फूड ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड अपना पेराई सत्र 9 नवंबर को शुरू करेगी जिसके लिए मिल में सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि चीनी मिल में पेराई सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। चीनी मिल द्वारा 90 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। 9 नवंबर को पेराई सत्र प्रारंभ किया जाएगा जिसके लिए 21 हजार कुंतल का इंडेंट जारी कर दिया गया है। बता दें कि जिले की शामली और थानाभवन मिल पहले ही पेराई सत्र प्रारंभ कर चुकी है।
दूसरी ओर सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड ऊन पर नया सत्र शुरू होने के उपलक्ष में हवन यज्ञ किया गया, जिसके उपरांत चीनी मिल द्वारा भेजा गया इंडेंट जारी किया गया। हवन यज्ञ में समिति सचिव अजीत कुमार सिंह व सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

