Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

शाकुम्बरी शुगर मिल टोडरपुर में पेराई सत्र का हुआ शुभारम्भ

जनवाणी संवाददाता |

साढौली कदीम: पिछले आठ वर्षो से बन्द पडी शाकुम्बरी शुगर मिल टोडरपुर मे बृहस्पतिवार सुबह विधि विधान के साथ पूजन कर ट्रायल के लिए पेराई सत्र का शुभारम्भ किया गया।

गौरतलब है कि क्षेत्र की शाकुंभरी शुगर मिल पिछले आठ पेराई सत्रओं से बंद पड़ी हुई है जिसको चलाए जाने को लेकर क्षेत्र के किसान व मिल कर्मचारी आमरण अनशन तक कर चुके हैं।मिल कर्मचारियों का आरोप है कि मिल को असंवैधानिक ढंग से बीमारी इकाई घोषित कर बंद किया गया है।

बृहस्पतिवार को एक तरफ मिल के ट्रायल के शुभारंभ के लिए हवन पूजन चल रहा था तो वहीं दूसरी ओर मिल गेट पर पुराने कर्मचारी उनकी अनदेखी का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए है। मिल महाप्रबंधक अश्वनी कुमार मित्तल ने बताया कि इस सत्र मे मिल को ट्रायल के लिए चलाया जा रहा है शासन से चीनी मिल को सात क्रय केन्द्रों को गन्ना पेराई के लिए दिया गया है।

जिनसे लगभग 2.50 लाख कुन्तल गन्ना पेराई के लिए मिलने की उम्मीद की जा रही है। आगामी पेराई सत्र मे मिल समय से चालू करा दी जायेगी। मिल मे सबसे पहले गन्ने की टैक्ट्रर-ट्राली का तौल कराने वाले किसान सुधीर जैन को मिल प्रबंधक द्वारा शाल व नकद धनराशि भेट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नन्द किशोर चुघ, संजय तापडिया, राहिल शेख, गन्ना महाप्रबंधक सुरेश शर्मा, एचआर हैड नायब सिंह, गन्ना प्रबंधक सोमप्रकाश, अनिल सैनी, संजय शर्मा व सुधीर मलिक आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img