Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

बिजनौर जिले में शर्तों के साथ एक जून से खुलेगा कोरोना कर्फ्यू

  • शनिवार व रविवार को रहेगी साप्ताहिक बंदी
  • शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक रहेगा कर्फ्यू
  • जिम, शापिंग मॉल, सिनेमा, कोचिंग संस्थान रहेंगे बंद

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: जनपद बिजनौर में एक जून से लॉकडाउन में राहत दी जाएगी। सुबह सात बजे से शाम को सात बजे तक बाजार खुल जाएंगे। लेकिन रात के समय लॉकडाउन जारी रहेगा। साथ ही शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। इससे व्यापारियों व छोटे कारोबारियों को राहत मिलेगी। उधर सरकारी दफ्तरों में भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ कार्य होगा। कोचिंग संस्थान, जिम, सिनेमा व शॉपिंग माल बंद रहेंगे।

बिजनौर में एक जून से शर्तों के साथ लॉकडाउन में छूट दी गई है। डीएम रमाकांत पांडेय ने बताया कि जनपद में बाजार सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक कोविड कटेनमेंट जोन को छोड़कर खोलने की अनुमति सप्ताह में पांच दिन होगी। शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। साप्ताहिक बंदी में पूरे प्रदेश में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा।

कोरोना के अभियान से जुड़े फ्रंटलाईन सरकारी विभागों में पूर्ण उपस्थिति रहेगी एवं शेष कार्यालय में 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे एवं जो 50 प्रतिशत कर्मी रहेंगे, उनको रोटेशन से बुलाया जाएगा। निजी कंपनियों के कार्यालय भी मास्क की अनिवार्यता व कोरोना गाइडलाइन के साथ खुलेंगे। औद्योगिक संस्थान खुले रहेंगे एवं इन संस्थानों में कार्यरत कर्मियों को आईडी कार्ड के आधार पर आने जाने की अनुमति प्रदान की जाएगी।

सब्जी मंडियां पूर्व की भांति खुली रहेंगी। रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी की केवल अनुमति होगी। इसके अलावा हाइवे के किनारे ढाबे तथा खोमचे वालों को खोलने की अनुमति दी गई। कंटनमेट जोन को छोडकर शेष स्थानों में धर्मस्थलों के अंदर एक बार में पांच से अधिक श्रद्धालु न हो।

अंडे, मांस एवं मछली की दुकानों को पर्याप्त साफ सफाई तथा सेनेटाइजेशन का ध्यान रखते हुए बंद स्थान खोलने की अनुमति होगी। कोचिंग संस्थान, सिनेमा, जिम, स्वीमिंग पूल, क्लब्स एवं शांपिग मॉलस पूर्णत बंद रहेंगे। शादी समारोह व अन्य आयोजनों में व्यक्तियों की उपस्थिति बद स्थानों व खुले स्थानों पर एक समय में अधिकतम 25 अतिथियों को मास्क की अनिवार्यता व कोरोना गाइडलाइन के अनुसार अनुमति होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img