Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

फेसबुक पर अश्लील पोस्ट करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

  • एक युवक के नाम से फेसबुक आइडी पर कर रहा था मैसेज

जनवाणी संवाददाता |

गढ़ीपुख्ता:  फेसबुक पर अश्लील पोस्ट करने के मामले में साइबर सेल की मदद से आरोपी को ट्रेस करते हुए गढ़ीपुख्ता पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया गया है।

एक युवक ने 13 दिसंबर को साइबर सेल शामली को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया था कि उसकी फेसबुक आइडी पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने पर पता चला कि उक्त फेसबुक आईडी पर युवक के विषय में काफी अश्लील मैसेज डालकर बदनाम किए जाने की साजिश रची गई है। साइबर सेल ने तत्काल फेसबुक आईडी ब्लॉक किए जाने को संबंधित निर्देशित किया गया।

इसके बाद साइबर सैल ने आरोपी की शिनाख्त करते हुए गढ़ीपुख्ता थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साइबर सेल प्रभारी करमवीर ने निरंतर कार्य करते हुए साइबर अपराधी के संबंध में सूचना एकत्रित कर ट्रेस किया और अपराधी के संबंध में थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस के साथ सूचना साझा की गई।

जिसके बाद शनिवार को गढ़ीपुख्ता पुलिस और साइबर सैल ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोी ने अपना नाम आकांशू वर्मा पुत्र सतीश कुमार निवासी शिवपुरी गढ़ीपुख्ता बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साइबर अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img