Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

साइबर अटैक: केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक होने की खबर है। हैकर्स ने गुरुवार सुबह मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक किया है। सिक्योरिटी एजेंसी और साइबर एक्सपर्ट ट्विटर हैंडल हैकिंग से जुड़ें मामले की जांच में जुट गए हैं। बता दें कि इससे पहले दिल्ली एम्स के सर्वर पर भी साइबर अटैक किया गया था। जिसके बाद हैकर्स ने संस्थान से क्रिप्टोकरेंसी में 200 करोड़ रुपये की मांग की थी। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार कर दिया था और सर्वर ठप होने के कारण कई दिनों तक सभी काम मैनुअल किए गए थे।

दिल्ली एम्स का मुख्य सर्वर 23 नवंबर बुधवार को सुबह डाउन हो गया था। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होते ही मुख्य सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई थीं। पर्ची बनने व रिपोर्ट सहित अन्य सभी काम प्रभावित होने से हजारों मरीजों परेशान हुए। सर्वर बुधवार देर शाम तक ठप पड़ा रहा। जिसके बाद भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सर्ट-इन), दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि जांच में जुट गए थे।

दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस इकाई ने 25 नवंबर को जबरन वसूली और साइबर आतंकवाद का मामला दर्ज किया था। बताया जा रहा था कि हैकर्स ने संस्थान से क्रिप्टोकरेंसी में 200 करोड़ रुपये की मांग की थी। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार कर दिया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img