Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा पर निकला साइकिलिस्ट ‘विकास’

  • पर्यावरण जागरुकता के लिए अपने दो साथियों के साथ हुआ रवाना
  • शामली पहुंचने पर विकास का स्वागत, लोगों को किया जागरुक

जनवाणी संवाददाता |

शामली: इंसान अगर कुछ करने की ठान ले तो हर कोई उसके जज्बे को सलाम करता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए तीन साइकिलिस्ट कश्मीर से कन्या कुमारी के साइकिल से यात्रा पर निकल पड़े हैं। इन साइकिलिस्ट में शामली का एक युवा भी है जिसके जज्बे को आज हर कोई सलाम कर रहा है। आठ दिन में कश्मीर से करीब 750 किलोमीट की यात्रा करते हुए शामली पहुंचे साइकिलिस्ट का स्वागत किया गया। उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाने के साथ लोगों को जागरुक किया।

मूल रूप से शामली जनपद के गांव बधैव कन्नूखेडा निवासी महक सिंह के पुत्र विकास कुमार दिल्ली रहते हैं और एनजीओ ‘मंजिल’ के साथ जुड़े हैं। उनकी संस्था एजुकेशन के लिए कार्य करती है। विकास कुमार के साथ दिल्ली के रेड कोर्स (लोक कल्याण मार्ग) निवासी शहजाद खान और रोहतक हरियाणा निवासी 63 वर्षीय कमलेश राणा ने पर्यावरण की जागरुकता के लिए कश्मीर से कन्या कुमार की यात्रा को शुरू किया है। कश्मीर के श्रीनगर डल झील में पोस्ट आफिस घाट नंबर-15 से सेल्स टैक्स विभाग में आईएएस अधिकारी रश्मि सिंह ने 24 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर इन तीनों साइकिलिस्ट को रवाना किया था। आठ दिन में करीब 750 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर विकास कुमार शामली पहुंचे हैं जहां उनका स्वागत किया गया। अपने गांव बधैव पहुंचने पर भी ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। विकास कुमार ने कहा हमने कोविड का दौर देखा है जब आक्सीजन की कमी से लोग मर रहे थे। लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आहवान किया। विकास ने बताया कि उनके साथी साइकिलिस्ट रोहतक और दिल्ली रवाना हो गए हैं। बुधवार को वह भी दिल्ली पहुंच जाएंगे।

70 दिन में 11 राज्यों से करीब 4500 किलोमीटर का सफर करेंगे

शामली: विकास कुमार ने बताया कि उन्होंने कश्मीर से अपनी साइकिल यात्रा शुरू की है। वह जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु राज्य के कन्याकुमारी पहुंचेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img