Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 04 अक्टूबर 2022, देखें वीडियो न्यूज़


01.. भौतिकी के नोबेल पुरस्कार की हुई घोषणा। तीन वैज्ञानिकों को मिला अवार्ड।

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन जिलिंगर को दिया गया है। एलेन एस्पेक्ट फ्रांस के भौतिक विज्ञानी हैं, जबकि जॉन ए. क्लॉसर अमेरिका और एंटोन जिलिंगर ऑस्ट्रिया के वैज्ञानिक हैं।

01 NOBEL AWARD


02.. एवलांच में फंसे नौ पर्वतारोहियों के शव बरामद। 25 अभी भी लापता, रेस्क्यू जारी।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में डोकरानी बामक ग्लेशियर में एवलांच की चपेट में आने से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 29 लोग फंसे थे। इस दौरान नौ पर्वतारोहियों के शव बरामद हुए हैं। वहीं, 25 पर्वतारोही अभी भी लापता हैं।

02 UTTAR KASHI


03.. 11 कॉमेडियन देंगे राजू श्रीवास्तव को अनोखी श्रद्धांजलि। हंसते-हंसाते करेंगे अभिनेता को याद।

कपिल शर्मा अपने शो के अपकमिंग एपिसोड में दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आएंगे। इस दौरान उनके साथ 11 मशहूर कमेडियन देंगे।

03 KAPIL RAJU


04.. मनी लॉन्ड्रिंग केस में अनिल देशमुख को मिली जमानत। लेकिन, अभी भी जेल में ही रहेंगे बंद।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख को जमानत दे दी है। हालांकि, यह जमानत ईडी के केस में मिली है इसलिए अभी सीबीआई वाले मामले में उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना होगा।

04 MAHARASHTRA 2


05.. मुफ्त की रेवड़ी पर चुनाव आयोग का सभी दलों को निर्देश। वादों की वित्तीय व्यावहारिकता वोटरों को बताएं।

चुनावी वादों को लेकर चुनाव आयोग ने आज सभी राजनीतिक दलों को अहम निर्देश दिया है। आयोग ने दलों से कहा है कि वे अपने चुनावी वादों की वित्तीय व्यावहारिकता की जानकारी वोटरों को दें। आयोग ने इस मामले में सभी दलों से राय भी मांगी है।

05 ELECTION COMMISSION


06.. पीओके में बैठे मास्टरमाइंड ने दिया डीजी की हत्या का आदेश!। चार आतंकी संगठनों को करता है कंट्रोल।

जम्मू कश्मीर कारागार डीजी जेल हेमंत कुमार लोहिया की हत्या के तार पीओके से जुड़ रहे हैं। आतंकी संगठन द रजिस्ट्रेंस फ्रंट ने डीजीपी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। यह आतंकी संगठन पाकिस्तान से अपनी गतिविधियां संचालित करता है।

06 LOHIYA


07.. पटना हाईकोर्ट ने नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर लगाई रोक। वोटिंग के लिए नई अधिसूचना जारी करने का दिया आदेश।

बिहार में नगर निकाय चुनाव पर पटना हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने ओबीसी आरक्षण पर रोक लगाते हुए नए सिरे से नोटिफिकेशन जारी करने का आदेश दिया है।

07 HIGHCOURT PATNA


08.. राजस्थान में घर से दस लाख का चूहा चोरी। मालिक बोला, अपने बच्चे की तरह पाला।

राजस्थान में बांसवाड़ा के पाडजा वडखिया गांव निवासी मंगू ने थाने में चूहा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। मंगू ने बताया कि वे उसे अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते थे। चूहे की कीमत 10 लाख रूपए बताई जा रही है।

08 RAJSTHAN


09.. अपहरण के बाद दो युवकों की हत्या। संभल ले जाकर धड़ से अलग किए सिर।

बुलंदशहर जिले के सलेमपुर थाना इलाके के गांव कैलावन निवासी युवक भूपेंद्र उर्फ भोलू और उसके चचेरे भाई भूरा का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने मामले में सोमवार देर रात गांव कैलावन निवासी युवक दीपांशु को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

09 MURDER


10.. गंगा में नहाते समय छह लोग डूबे। एक की मौत, राहत बचाव कार्य जारी।

कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र में कोठी घाट पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। गंगा नहाने के दौरान युवक-युवतियों सहित छह लोग नदी में डूब गए, जिसमें से एक युवक की मौत हो गई।

10 KANPUR


11.. तूल पकड़ रहा दीपक हत्याकांड, धरने पर बैठे परिजन। बोले- मुख्यमंत्री से बात कराओ, सीबीआई से जांच कराओ।

मेरठ के परीक्षितगढ़ में दीपक के कटे सिर को रख कर परिजन और ग्रामीण धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा है कि मुख्यमंत्री से बात कराओ और सीबीआई जांच कराओ, तभी त्यागी समाज मानेगा।

11 MEERUT


12.. केजरीवाल सरकार के लिए नई मुश्किल?। उपराज्यपाल ने बिजली सब्सिडी मामले में दिया जांच का आदेश।

दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने बिजली सब्सिडी मामले में कथित अनियमितताओं की जांच के आदेश दिए हैं। एलजी ने मुख्य सचिव को जांच रिपोर्ट सात दिन में सौंपने को कहा है।

12 DELHI LG


13.. डीजी जेल लोहिया की हत्या का आरोपी यासिर गिरफ्तार। जम्मू-राजोरी में इंटरनेट सेवा बंद।

जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल हेमंत कुमार लोहिया की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी यासिर अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी यासिर जम्मू के काना चक्क में खेत में छिपा था।

13 JAMMU


14.. भयंकर ट्रोलिंग के बाद शुरू हुआ ‘आदिपुरुष’ का बायकॉट। भड़के यूजर्स ने दिखाया फिल्म मेकर्स को आइना।

फिल्म ‘आदिपुरुष’ का टीजर लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है, जिसकी वजह से फिल्म मेकर्स को ट्रोल किया जा रहा है। इंटरनेट पर फिल्म से जुड़े कई मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं। अब इस फिल्म का बायकॉट भी शुरू हो गया।

14 FILM


15.. साहित्यकार शेखर जोशी का गाजियाबाद में निधन। कहानियों का कई भाषाओं में हो चुका है अनुवाद।

सहित्यकार शेखर जोशी का 90 वर्ष की अवस्था में मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने वैशाली के पारस अस्पताल में अंतिम सांस ली। शेखर जोशी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पिछले नौ दिन से आईसीयू में भर्ती थे।

15 SHEKHAR JOSHI


16.. मेरठ में दशहरे पर ड्रोन से होगी सुरक्षा निगरानी। 14 जोन और 32 सेक्टरों में बांटा गया।

एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि दहशरे पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। ताकि कोई भी शरारती तत्व शांति व्यवस्था को बिगाड़ नहीं सकें। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि फोर्स को ड्यूटी लगा दी गई है। दो स्थानों पर शहर में फोर्स रिजर्व में रखी गई है।

16 SSP MEERUT


17.. मनीष सिसोदिया ने एलजी पर लगाए आरोप। बोले, सभी आदेश असंवैधानिक और राजनीति से प्रेरित।

दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एलजी वीके सक्सेना पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्हें पत्र लिखकर कहा है कि उनके सभी आदेश असंवैधानिक राजनीति से प्रेरित हैं।

17 DELHI MANISH


18.. गुजरात के वड़ोदरा में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत। पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान।

गुजरात के वडोदरा शहर में एक सड़क हादसे में 10 लोगों की जान चली गई। बताया गया कि एक ट्रेलर ने गलत साइड से आ रही 14 यात्रियों से भरी छकड़ो रिक्शा को टक्कर मार दी।

18 GUJRAT


19.. ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर सरकार के फैसले पर बरसे राकेश टिकैत। पूछा- जब ट्रेन या बस हादसा होता है तब उसे रोकते हो क्या।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्रैक्टर ट्रॉली में सवारियां ढोने को लेकर योगी सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई को सीधे तौर पर उत्पीड़न बताया है। योगी सरकार के फैसले का विरोध करते हुए सवाल किया कि जब ट्रेन या बस हादसा होता है तो क्या उन पर भी रोक लगाई जाती है।

19 RAKESH TIKAIT


20.. तेलंगाना में दारू मुर्गा बांटते दिखे टीआरएस नेता!। लोगों की लगी लंबी लाइन, देखें वीडियो।

बुधवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव राष्ट्रीय पार्टी का एलान कर सकते हैं। इसी बीच टीआरएस नेता का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। टीआरएस नेता राजनाला श्रीहरि वारंगल में स्थानीय लोगों को शराब की बोतलें और मुर्गा बांटते हुए दिखाई दिए। टीआरएस नेता राजनाला का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि शराब और मुर्गा लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन भी नजर आ रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...
spot_imgspot_img