Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

बड़ी खबर: ऑक्सीजन प्लांट में सिलेंडर रीफिलिंग के दौरान ब्लास्ट, 3 की मौत, 7 घायल

जनवाणी ब्यूरो

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां देवा रोड स्थित केटी ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट के चलते तीन लोगों की मौत हो गई। 7 लोग घायल हैं। पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

एसीपी विभूतिखंड प्रवीण मलिक के अनुसार, ऑक्सीजन प्लांट पर ये हादसा रीफिलिंग के दौरान लीकेज की वजह से हुआ है। मृतकों में एक प्लांट का कर्मचारी और दूसरा रीफिलिंग के लिए आया व्यक्ति शामिल है। पुलिस कमिश्नर ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

और भी बड़ा हादसा हो सकता था

हादसे के वक्त प्लांट के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी थी। ये सभी लोग सिलेंडर रीफिलिंग कराने आए थे। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक सिलेंडर में ऑक्सीजन रीफिलिंग कराने पहुंचा था, जैसे ही ब्लास्ट हुआ उसका एक हाथ उड़ गया। मौके पर खड़े कई अन्य लोगों गंभीर चोटें आईं हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

पूरे प्रदेश में इन दिनों ऑक्सीजन का संकट है। सबसे ज्यादा असर राजधानी लखनऊ में देखने को मिला है। यहां हजारों की संख्या में मरीजों के परिजन ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए प्लांट के चक्कर काटते नजर आ रहे हैं। इन ऑक्सीजन प्लांटों पर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img