- हत्या के आरोप में मृतक का पुत्र व उसका साडू गिरफ्तार
जनवाणी संवाददाता
फलावदा: थाना क्षेत्र के गांव खाता में गत 19 जनवरी की रात को हुई दलित मदन की हत्या की घटना को पुलिस ने वर्क आउट कर दिया है। हत्या के आरोप में मृतक के पुत्र व उसके साडू को गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि गांव खाता निवासी मदन की गत दिनों हत्या कर दी गई थी।उसका शव गांव के बाहर तालाब के समीप लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था।सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने सर्विस लांस का सहारा लिया।
सर्विलांस के जरिए मृतक के पुत्र तथा उसके दो साडू के बीच लगातर फोन पर बातचीत से पुलिस को उनपर 15 संदेह हो गया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो मृतक के पुत्र मिंटू उर्फ मोनू ने पुलिस की सख्ती के आगे लाचार होकर अपना मुंह खोल दिया। उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसकी शादी के बाद उसके पिता पर कर्ज हो गया था जिसको लेकर घर में कलेश रहता था।
इससे तंग आकर उसने अपने साढू देदूपुर निवासी सोहन वीर पुत्र जयप्रकाश के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपियों के हवाले से बताया कि मृतक की हत्या से पूर्व उसको शराब पिलाई गई थी, घटना वाले दिन शाम को मदन पहले से ही तालाब के किनारे शराब पी रहा था।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल ईट बरामद की है। सीओ ने बताया कि पूछताछ के लिए लाए गए मिंटू के साडू मेरठ निवासी संजय उर्फ मास्टर को क्लीन चिट दे दी गई है।दरअसल घटना के समय उसकी लोकेशन मेरठ आई थी।पुलिस ने मृतक के पुत्र मिंटू व उसके एक साडू सोहनवीर को बंदी बना लिया है।

