- मंडी प्रशासन और नगर पालिका बनी हुई है लापरवाह
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: कैराना रोड स्थित कांधला कस्बे की नवीन सब्जी मंडी में रोजमर्रा दिन निकलते ही कस्बे के साथ ग्रामीण आंचल से सैंकड़ों की संख्या में लोग अपना माल बेचने व खरीदने के लिए आते है। किन्तु नवीन सब्जी मंडी में पानी निकासी की व्यवस्था सुचारू ना होने के कारण बरसात के बाद वहां से पानी नहीं निकल पाता। मंडी के दुकानदारों का आरोप है कि बरसात के बाद वहां सफाई कर्मचारी भी काम पर नहीं आता है।
जिसके चलते वहां चारों और गंद्गी का साम्राज्य स्थापित होने के साथ कीचड ही कीचड हो जाता है। वहां आना जाना भी दुश्वार हो जाता है। बार बार शिकायत के बाद भी मामले में अधिकारियों का रवैया बेहद लचर बना हुआ है। गंदगी के कारण मच्छर पैदा होने से बीमारी फैलने का भी डर बन गया है।
नवीन मंडी समिति में फैली गंद्गी से वहां कार्य करने वाले दुकानदार के साथ सामान खरीदने व बेचने आने वाले लोग भी गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते है। मंडी समिति के दुकानदारों ने मामले को लेकर सीएम पोर्टल पर शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

