Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश में जंगलराज का अंधेरा: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज का अंधेरा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। दबंगों को सत्ता का संरक्षण है। भाजपा सरकार में दिन दहाड़े सड़कों पर अपराध हो रहे हैं। अपराधी बेखौफ हैं।
प्रयागराज में सरेआम सड़क पर वकील की उसके सरकारी सुरक्षा गार्डों के साथ हत्या हुई। इसी तरह से उन्नाव के सफीपुर में दबंगों ने 15 साल की छात्रा को अगवा कर गैंगरेप किया। उसके बाद छात्रा की हत्या कर शव पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर फेंक दिया।

क्रूरता की हद पार करते हुए हत्या के बाद शव को वाहन से रौंद दिया। चंदौली के चकिया में स्कूल जा रही छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मोहनलालगंज लखनऊ में एक छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर स्कूल जाना ही छोड़ दिया। कानपुर में पुलिस चौकी के पास 1 मिनट में दो लोगों से लूट की वारदात हुई। बुलन्दशहर में खेत की मेड के विवाद में सरेआम चली गोलियां। देश में सबसे ज्यादा खराब कानून व्यवस्था भाजपा शासित यूपी की है।
उत्तर प्रदेश की बद से बदतर कानून व्यवस्था के ये चंद उदाहरण है।

आम जनता खौफजदा है। सत्ता के नशे में भाजपा नेताओं की आखों पर पट्टी पड़ गयी है। उन्हें उत्तर प्रदेश में अंधेर राज दिखाई नहीं दे रहा है। आम आदमी की सुरक्षा भगवान भरोसे हैं। भाजपा सत्ता की पूरी ताकत राजनीतिक विरोधियों की आवाज दबाने में लगा रही है। भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं और आम जन की सुरक्षा से मतलब नहीं है।

भाजपा की पूरी कोशिश लोकतंत्र को खत्म करने की है। भाजपा सरकार में आम जनता और गरीब को न्याय नहीं मिल रहा है। न्याय मांगने पर लोगों को थाने में नंगा कर डराया और धमकाया जा रहा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में उत्पीड़न, अन्याय और अत्याचार चरम पर है। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने कानून व्यवस्था का अंतिम संस्कार कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img