Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

किशोरी क्लब गठित होने से बेटियों के चेहरे खिले

  • जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो क्लब होंगे गठित

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जनपद के 10 गांवों में किशोरी क्लब का गठन होना शुरू हो गया है। इसके तहत सोमवार को ग्राम जलालपुर और मंगलवार को ग्राम बलवा में किशोरी क्लब की स्थापना की गई। उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत जनपद के सभी पांचों ब्लॉकों में किशोरी क्लब का गठन किया जाएगा। किशोरी क्लब के माध्यम से बालिकाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा व खेल के प्रति जागरूक किया जाएगा।

साथ ही, किशोरी क्लब में बालिकाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाएंगे तथा खेल के यंत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। ग्राम जलालपुर व ग्राम बलवा में किशोरी क्लब को लूडो, शतरंज, कैरम बोर्ड और ढोलक आदि उपलब्ध कराए गए। ग्राम जलालपुर किशोरी क्लब में कुमारी प्रियांशी, आयुशी, नेहा, चांदनी आंचल व ग्राम बलवा में अनुराधा, प्रीति, सिमरन, मुस्कान व अंशिका को सदस्य नामित किया गया। उक्त दोनों स्थानों पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img