Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

डीडीसीए ने लिया फैसला, इलाज के लिए ऋषभ पंत होंगे मुंबई रेफर, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हुए थे। रुड़की के पास कार एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। फिलहाल उनका इलाज देहरादून के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, लेकिन अब दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है। डीडीसीए ने कहा कि पंत को इलाज के लिए मुंबई ले जाया जाएगा। वहीं, उनके लिगामेंट इंजरी का इलाज कराया जाएगा।

34 1

डीडीसीए के डायरेक्टर ने कहा

डीडीसीए के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने कहा- क्रिकेटर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए आज मुंबई स्थानांतरित किया जाएगा। पंत का 30 दिसंबर को एक कार दुर्घटना के बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बीसीसीआई ने क्या अपडेट दिया?

BCCI

बीसीसीआई ने बताया था कि पंत के सिर पर दो कट लगे हैं। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। साथ ही उनकी पीठ पर घर्षण की चोट लगी है।

पंत की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन अब बीसीसीआई और डीडीसीए ने उनका और बेहतर इलाज कराने का फैसला लिया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी वनडे विश्व कप को देखते हुए बीसीसीआई जल्द से जल्द पंत को फिट देखना चाहता है।

एमआरआई स्कैन रिपोर्ट में कोई दिक्कत नहीं

पंत की एमआरआई स्कैन रिपोर्ट में कोई दिक्कत नहीं थी। एक्सीडेंट के बाद से बीसीसीआई ने डीडीसीए को पंत से लगातार संपर्क में बने रहने का निर्देश दिया था, और उनकी हालत पर निगरानी रखने कहा था। डीडीसीए प्रमुख श्याम शर्मा खुद पंत से मिलने पहुंचे थे। इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img