Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

Meerut Crime News: सरधना के जुल्हैड़ा में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव,मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रविवार को सरधना के जुल्हैड़ा गांव में विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका की मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार मुरादनगर के बहादुरपुर गांव निवासी कामनी पुत्री देशबंधु की शादी तीन वर्ष पूर्व सरधना के जुल्हैड़ा गांव के संदीप से हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में कार की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न कर रहे थे।

विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ

रविवार को पता चला कि विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर दहेज के किए हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर सीओ मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक जांच के बाद शव पोस्टमार्टम को बहन दिया।

मृतक पक्ष ने थाने ने तहरीर दी है। सीओ संजय जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img