- परिजनों ने एंबेसी से लगाई थी शव भारत लाने की गुहार
- गांव बुच्चाखेड़ी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: कैराना क्षेत्र के गांव बुच्चखेड़ी निवासी जोगीराम का 25 वर्ष पुत्र अनिल करीब 9 माह पहले सऊ दी अरब में मर्चेंट नेवी में नौकरी करने गया था। मार्च माह के पहले सप्ताह में अनिल समुद्र तट से करीब 9 किलोमीटर दूर पानी के जहाज से छोटी नाव के द्वारा समुद्र तट पर आ रहा था।
साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope | 22 May To 28 May 2022 | आपके सितारे क्या कहते है
इसी दौरान अनिल नाव के साथ ही लापता हो गया था। अनिल के परिजनों ने जिलाधिकारी जसजीत कौर से मिलकर अनिल को तलाश करने की गुहार लगाई थी। डीएम ने सऊ दी अरब में भारतीय दूतावास से संपर्क करके अनिल को तलाश करने को कहा था।
वहीं गत 15 मार्च को अनिल का शव समुंद्र से बरामद हो गया था। तभी से सऊदी अरब के हॉस्पिटल में उसका शव सुरक्षित रखा गया था। प्रशासन द्वारा भारतीय एंबेसी से संपर्क कर मृतक के शव को भारत लाने के लिए संपर्क किए जा रहें थे।
बुधवार की सुबह एंबेसी के द्वारा मृतक के शव को दिल्ली इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर लाया गया। जहां से उसके परिजन शव को अपने गांव लेकर आए। इसके बाद गमगीन माहौल में यमुना नदी तट स्थित श्मशान घाट में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

