Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

फांसी पर लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को हापुड़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आर्य नगर मोहल्ला में एक युवक संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका हुआ मिला। इतना ही नहीं युवक के सीधे हाथ ​की नस कटी हुई दिखाई दे रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निरीक्षण करने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि, 23 वर्षीय निरंजन युवक महाराष्ट्र का रहने वाला है। वह रामपुर जिले में अपने एक रिश्तेदार के यहां सोना गलाने का काम करता था। होली पर वह अपने मामा के आर्य नगर स्थित घर पर आया था। होली मनाने के बाद गणेश पाटिल व्यापार के सिलसिले में बनारस गए हुए हैं।

मंगलवार को निरंजन का शव घर की तीसरी मंजिल पर घर के बाहर जाल पर लटका हुआ मिला। बताया गया कि निरंजन के सीधे हाथ पर धारदार हथियार से नस कटी हुई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img