Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

हरिद्वार आरपीएफ में तैनात महिला कांस्टेबल का पंखे से लटका मिला शव

  • मौके पर आरपीएफ और हरिद्वार पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: हरिद्वार आरपीएफ में तैनात एक महिला कांस्टेबल मनुजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का नाम मनुजा है जो हरिद्वार रेलवे कॉलोनी में बने क्वाटर में रहती है। शनिवार को कमरे के पंखे से लटका हुआ शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर आरपीएफ और हरिद्वार पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे। हरिद्वार पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

51 2

हरिद्वार सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि मृतक आरपीएफ कांस्टेबल मनुजा का शव उसके कमरे के पंखे से लटका हुआ पाया गया है। महिला कांस्टेबल की मौत किन परिस्थितियों में हुई यह सब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मार्च 2021 में मृतका की तैनाती हरिद्वार आरपीएफ में हुई थी। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img