Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

मौत के कारोबारी दीपक पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • पुलिस ने आरोपी को पत्नी समेत किया गिरफ्तार, साढेÞ पांच किलो गांजा बरामद किया
  • आरोपी दीपक के खिलाफ दर्ज हैं 29 मुकदमे

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: नगर में मौत का कारोबार करने वाला दीपक सांसी लगातार सख्ती के बाद भी लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने फिर से आरोपी को उसकी पत्नी के साथ गांजा बेचते हुए दबोच लिया। पुलिस ने दोनों के पास से साढे पांच किलो गांजा बरामद किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। आरोपी दीपक के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में 29 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।

सांसिपुरा मोहल्ला निवासी दीपक सांसी पुत्र मलखान सांसी लंबे समय से मौत का कारोबार करता है। आरोपी अवैध शराब, गांजा, अफीम आदि मादक पदार्थ बेखौफ होकर बेचता है। पुलिस कई बार आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। मगर आरोपी जेल से छूटते ही मौत के कारोबार में फिर लग जाता है। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। जमानत मिलते ही आरोपी फिर से नशे के काम मेें लग गया।

जेल भेजने और छूटकर आने में अब तक आरोपी के खिलाफ 29 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। मगर इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपनी पत्नी के साथ मिलकर तहसीली रोड पर गांजा बेच रहा है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब साढे ांचव किलो गांजा बरामद किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दीपक व उसकी पत्नी मनीषा का चालान कर जेल भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img