Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

कोहरे में मेरठ-करनाल हाइवे पर हादसे में मौत, महिला गंभीर

  • स्कूटी से खेत पर जा रहे महिला-पुरुष को कैंटर ने मारी टक्कर

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: रविवार की सुबह दिन निकलते ही घने कोहरे के चलते मेरठ- करनाल हाईवे पर गांव रजाकनगर में खेत में मजदूरी गन्ना छिलाई के लिए जा रहे स्कूटी सवार सलीम (45) पुत्र सलमूदीन एवं मालती (38) पत्नी सोमपाल निवासी गांव जमालपुर को शामली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम कैंटर ने कुचल दिया। चालक डीसीएम से स्कूटी सवार को करीब 100 मीटर दूर तक घसीटता ले गया।

उसके बाद डीएम कैंटर को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल स्कूटी सवार सलीम व मालती को डीसीएम के नीचे से निकाला। तब तक सलीम की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी जबकि महिला गंभीर रुप से घायल थी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची झिंझाना पुलिस ने घायल मालती को उपचार के लिए सीएचसी झिंझाना भिजवाया। साथ ही, मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज।

वहीं डाक्टरों ने गंभीर हालत में महिला को हायर सेंटर रेफर किया है। हादसे में सलीम की मौत से क्षुब्ध परिजनों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगा दिया लेकिन मौजूद पुलिस फोर्स के समझाने पर कुछ समय बाद ही जाम खोल दिया गया। मृतक की पत्नी खुर्शीदा ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img