Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

Bengaluru Road Accident: बेंगलुरु हाईवे पर मौत की रफ्तार, SUV ने मारी टक्कर, सात ने गंवाई जान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बेंगलुरु की सड़कों पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। शहर के होसकोटे इलाके के पास हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना एम सत्यवर गांव के निकट होसकोटे-डाबास्पेटे नेशनल हाईवे पर हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक एसयूवी ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एसयूवी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे एक कैंटर से जा भिड़ा। इस दौरान एक अन्य कार भी हादसे की चपेट में आ गई।

इस भीषण दुर्घटना में एसयूवी और मोटरसाइकिल सवार कुल सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मृतक बेंगलुरु के कोथनूर इलाके के निवासी थे, हालांकि उनकी पहचान की औपचारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img