Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

फैक्टरी में कर्मी की मौत पर हंगामा, देखें वीडियो में पूरा मामला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/परतापुर: भल्ला इंटरनेशनल में कर्मचारी की मौत, परिजनों ने गेट पर शव रखकर किया हंगामा परतापुर थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल स्टेट में स्थित भल्ला इंटरनेशनल में रात अचानक फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी की मौत हो गई जिसके बाद परिजन जब फैक्टरी पहुंचे तो उन्होंने शव को गेट पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया।

भल्ला इंटरनेशनल काम करने वाले कर्मचारी अशोक कुमार पुत्र तेजपाल निवासी न्योरी थाना फलावदा का रहने वाला है जब वह रात में काम कर रहा था तो रात तकरीबन 1:00 बजे अचानक अशोक की तबीयत बिगड़ने शुरू हो गई जिसके बाद साथी कर्मचारी अशोक को लेकर डॉक्टर के पास गए तो डॉक्टर ने हालत बिगड़ते देख अशोक को मेरठ के अस्पताल में रेफर कर दिया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसके बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई और परिजन फैक्टरी पहुंचे और उन्होंने मुआवजे की मांग करते हुए फैक्टरी के गेट पर धरना दे दिया और शव को गेट पर रख कर नारेबाजी करनी शुरू कर दी तभी परतापुर पुलिस ने एक्शन लेते हुए भल्ला इंटरनेशनल में पीएसी तैनात कर दी और एसपी विवेक यादव और इंस्ट्रक्टर परतापुर शैलेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे तभी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। अतुल प्रधान और एसडीएम सदर ने कर्मचारियों को शांत कराया और 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिला कर परिजनों की मदद की। जिसके बाद परिजन शव को लेकर अपने घर के लिए निकल गए और कर्मचारियों की आज की छुट्टी कर दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...
spot_imgspot_img