- अनियंत्रित ट्रक ने मारी थी टक्कर, उपचार के दौरान हुयी मौत
जनवाणी संवाददाता,
नजीबाबाद/भागूवाला: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। भागूवाला क्षेत्र के ग्राम मुजाहिदा पट्टी निवासी मौ. दानिश पुत्र मौ. यामीन बाइक से नजीबाबाद जा रहे थे।
बताया जाता है कि कोतवाली मार्ग स्थित साहू जैन कालेज के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।
घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। परिजन बिना कोई कार्रवाई किये शव को अपने साथ ले गए। बुधवार को गमगीन माहौल में दानिश को सुपुर्द ए खाक किया गया परिवार में कोहराम मचा है।

