जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक साउथ के बड़े अभिनेता सरथ बाबू का अचानक निधन हो गया, वह 71 साल के थे। इनके निधन से साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में गम का माहौल पसरा हुआ है।
खबरों की मानें तो सरथ बाबू पिछले काफी दिनों से बीमार थे। उनके गुर्दे, फेफड़े सब फेल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। अभिनेता की यूं चले जाना सबको लिए गमगीन हो गया है। पूरे साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।