जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आतंकी संगठन हमास की ओर से इस्राइल पर किए गए हमलों में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरी तरफ इस्राइल की तरफ से गाजा पट्टी पर आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का असर भी दिखने लगा है। दोनों ही तरफ से अब तक इस संघर्ष में एक हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। इस्राइल में अब तक 700 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। दूसरी तरफ गाजा पट्टी में 400 से अधिक की मौत हुई है।

