नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। 2008 के मालेगांव बम धमाके मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने गुरुवार को फैसला सुनाने की तारीख 31 जुलाई 2025 निर्धारित की है। अदालत ने कहा कि फैसले के लिए अभी और समय चाहिए क्योंकि केस से जुड़े दस्तावेजों की संख्या बहुत अधिक है। इससे पहले, अदालत ने 8 मई 2025 को फैसला सुनाने की बात कही थी।
देश का चर्चित आतंकी मामला
29 सितंबर 2008 को मालेगांव में एक धमाके में 6 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह मामला देश के सबसे चर्चित आतंकी मामलों में गिना जाता है।
31 जुलाई 2025 तक टला फैसला
मालेगांव बम धमाके के लगभग 17 साल बाद, राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष अदालत ने 19 अप्रैल को मामले में फैसला 8 मई के लिए सुरक्षित रखा था। हालांकि, गुरुवार को विशेष न्यायाधीश ए.के. लाहोटी ने यह फैसला अब 31 जुलाई 2025 तक के लिए टाल दिया है।
न्यायाधीश ने अदालत में मौजूद सभी आरोपियों से कहा कि इस मामले से जुड़े दस्तावेजों की संख्या अधिक है, इसलिए निर्णय देने में कुछ समय लगेगा। उन्होंने सभी आरोपियों को आदेश दिया कि वे अगली सुनवाई की तारीख यानी 31 जुलाई को अदालत में उपस्थित रहें।
मालेगांव विस्फोट बम मामले में पूर्व भाजपा नेता प्रतिपक्ष प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, अगली सुनवाई की तारीख पर फैसला होगा। इस मामले में अब अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगा। यह मामला 17 साल से चल रहा है।

