Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

बंद मकान से मिले विदुर बुजुर्ग की मिली सड़ी-गली लाश

  • बदबू आने पर पड़ोस के लोगों ने की पुलिस से शिकायत

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: पांचली बुजुर्ग गांव में शनिवार की देर शाम एक 90 वर्षीय एक विदुर बुजुर्ग की सड़ी-गली हुई लाश कमरे के अंदर से मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने बताया कि बुजुर्ग पिछले 15 दिन से गायब थे। लोगों ने सोचा कि कहीं बाहर गए हुए हैं। लेकिन, देर शाम बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कुंडी तोड़कर अंदर से सदीगली अवस्था में शव को निकाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। गांव पांचली बुजुर्ग निवासी 90 वर्ष जनेश्वर पुत्र हरकेश अविवाहित्य थे और तीन भाइयों में भी अकेले बचे थे। दो भाइयों की पहले मृत्यु हो चुकी है।

ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर संतान व परिवार नहीं होने के कारण वह अकेले रहते थे और ज्यादातर समय बाहर आने-जाने में व्यतीत करते थे। किसी को लेकर पिछले 15 दिन से गायब थे जिसके चलते अन्य परिवार वालों और ग्रामीणों ने सोचा कि कहीं बाहर गए हुए हैं। लेकिन, शनिवार के देर शाम पड़ोस के लोगों ने मकान से बदबू आने की शिकायत की। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

देर शाम लगभग सात बजे मौके पर पुलिस पहुंची जहां पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने अंदर से कमरे की कुंडली तोड़ देखी तो उनके होश उड़ गए। 90 वर्षीय जनेश्वर मृत अवस्था में सड़ी-गली अवस्था में अंदर कमरे में पड़े हुए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी गांव में लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img