जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज यानी मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6,822 मामले सामने आए हैं जो कि 558 दिनों में सबसे कम है।
देश में कोरोना से बड़ी राहत, 558 दिन में सबसे कम मामले, 220 लोगों की मौत
देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच बड़ी राहत की खबर आई है। दरअसल, 558 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6,822 मामले सामने आए हैं जो कि 558 दिनों में सबसे कम है।

