नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। वहीं, उनके फैंस भी इस पल का बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण का एक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनका नया लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
दरअसल, दीपिका ने हाल ही में एक न्यू हेयरकट लिया है जिसमें वो काफी सुंदर लग रही हैं। दीपिका का ये लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है, वहीं इस नए रूप में देखकर लोगों ने भी उनकी जमकर तारीफ की और मोस्ट स्टाइलिश मॉम का टैग दे दिया।
View this post on Instagram
यूजर्स दे रहे ऐसे रिएक्शन
जैसे ही दीपिका पादुकोण का नए लुक वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा- आप बहुत सुंदर लग रही हो। दूसरे ने लिखा- मोस्ट स्टाइलिश मॉम। तीसरे ने लिखा- मैं इस हेयरकट पर फिदा हूं। चौथे ने लिखा- बहुत ही खूबसूरत! आप एक जादूगर हैं। कृपया मेरी मदद करें। मैं यहां अबू धाबी में रहता हूं और मेरे लंबे बाल हैं।
क्या आप मुझे मार्गदर्शन दे सकते हैं कि मैं अपने बालों के उस रंग के बारे में हेयर स्टाइलिस्ट को क्या बताऊं जो मैं चाहता हूं? एक अन्य ने लिखा- खैर, अगर मैं रणवीर होता तो काम छोड़कर उसके पास चला जाता। वह बेहद खूबसूरत और आकर्षक हैं। वीडियो के लिए धन्यवाद।
इस महीने में होगी दीपिका की डिलीवरी
अब ये जानने के लिए सभी बेताब हैं कि दीपिका पादुकोण कब मां बनेंगी। दरअसल एक्ट्रेस ने फरवरी साल 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खुशखबरी को दुनिया वालों के लिए शेयर किया। इस खबर के बाद से सभी को इंतजार है कि घर में कब बच्चे की किलकारी गुंजेगी। जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका आने वाले महीने में यानी सितंबर में अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

