जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को साउथ ब्लॉक स्थित रक्षा मंत्रालय के दफ्तर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने कार्यालयों के औचक निरीक्षण के साथ-साथ कर्मचारियों से बातचीत भी की।
इस दौरान उन्होंने दफ्तर में सफाई का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जहां कहीं भी सुधार की आवश्यकता महसूस हुई, उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिए। इस औचक निरीक्षण दौरे के दौरान राजनाथ सिंह के साथ रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव राजकुमार और रक्षा मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी थे।

