Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे में पांच लोग गिरफ्तार,बेसमेंट का मालिक भी है शामिल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए हादसे के मामले में क्षेत्र के थाना पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, इसमें वह कार चालक भी शामिल है जो बारिश के दौरान सड़क से तेज रफ्तार कार लेकर गया था जिससे कोचिंग सेंटर का गेट टूट गया था, इसके अलावा बेसमेंट का मालिक भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अब इन लोगों की गिरफ्तारी के साथ मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या सात हो गई है। पुलिस का कहना है कि हम मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पांच और लोगों को किया गिरफ्तार

वहीं, डीसीपी सेंट्रल एम. हर्षवर्द्धन ने कहा, ‘बेसमेंट के मालिकों और एक व्यक्ति सहित पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने एक वाहन चलाया था। जिससे इमारत के गेट को नुकसान पहुंचा था। बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधि करने की कोई अनुमति नहीं थी। हमने एमसीडी से कुछ जानकारी मांगी है और हम उनकी भूमिका की भी जांच करेंगे। हम प्रदर्शनकारी छात्रों से शांति बनाए रखने और जाम न लगाने की अपील करते हैं।”

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ओल्ड राजेंद्र नगर मामले में दिल्ली पुलिस ने जिस ड्राइवर को गिरफ्तार किया है, उस पर लापरवाही बरतने की बात सामने आई है। वह गाड़ी बहुत तेज चला रहा था, जिससे कोचिंग सेंटर का गेट टूट गया। इमारत के गेट से टकराने से पहले, एक रेहड़ी वाले ने उसे रोकने की कोशिश की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

West Asia: भारतीय एयरलाइंस की एडवाइजरी, दुबई और अबू धाबी के लिए उड़ानें प्रभावित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...

UP: सीएम योगी का कड़ा निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर बैन

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक...

Jammu And Kashmir: उड़ी में रातभर ऑपरेशन, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, घुसपैठ नाकाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में...
spot_imgspot_img