Sunday, March 1, 2026
- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली पुलिस का बड़ा अभियान, 11 राज्यों में छापेमारी, 27 साइबर ठग गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पश्चिम जिला साइबर सेल ने देशभर में जालसाजों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाकर 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान एक सप्ताह तक चला और इसमें 11 राज्यों में एक साथ छापेमारी की गई। पुलिस ने इस दौरान करीब 10 बड़े ठगी मामलों का खुलासा किया है, जिनमें डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी सामने आई है। इसके अलावा, आरोपियों के बैंक खातों में लगभग 13.91 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है।

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि साइबर सेल की टीम इन ठगी मामलों की जांच कर रही थी। तकनीकी जांच के बाद, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे विभिन्न राज्यों में एक साथ दबिश दी।

गिरफ्तार आरोपियों का संबंध निवेश ठगी, एपीके फाइल ठगी, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से ठगी, क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी समेत अन्य ठगी से है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड, 20 बैंकिंग कार्ड, एक पीओएस मशीन, एक बाइक, कई बैंक दस्तावेज और खाता किट बरामद किए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...

Saharanpur News: सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में मुठभेड़, घायल गौकश गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here