Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

दिल्ली: मिल सकती है गर्मी से राहत, बारिश की संभावना

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। राजधानी वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है, कि दिल्ली-एनसीआर में अब पसीने छुड़ाने वाली भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। दरअसल, 15 जून यानि आज से 19 जून मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 15 से 19 जून तक हल्की बारिश व तेज हवाएं तेज गर्मी से राहत दिलाएगी।

साथ ही 40 डिग्री से ऊपर चल रहा अधिकतम तापमान भी 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा। प्रादेशिक मौसम विभाग में उपमहानिदेशक ने बताया कि 14 जून को तापमान अधिक रहने के बाद 15 जून से गिरावट शुरू होगी। ऐसा 15 व 16 जून व 18-19 जून को बारिश होने के कारण होगा।

बता दें कि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बारिश की स्थिति बनेगी। इस दौरान तापमान 38-39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री तक रहेगा।

वहीं, 18-19 जून को हल्की बारिश के साथ 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। अभी लू की स्थिति नहीं है। मानक केंद्र सफदरजंग में तापमान 44 डिग्री रहने पर ही लू की स्थिति घोषित की जाती है, लेकिन अभी यहां इतना तापमान नहीं गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img