Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

गन्ना मूल्य 450 रुपये घोषित करने की मांग

  • किसान यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील में उप जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप कर गन्ने का भाव 450 प्रति कुंतल किए जाने और किसान समस्याओं के समाधान की मांग की। गुरुवार को किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष लबनान चौधरी के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पर अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी निकिता शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पंजाब में 380 रुपये कुंतल का भाव घोषित किया गया है जबकि उत्तर प्रदेश में अभी तक कोई भाव तय नहीं किया गया है। अभी तक पिछला भुगतान भी नहीं हुआ है। पिछले 06 सालों में मात्र 35 रुपये प्रति क्विंटल भाव बढ़ाया गया है, जबकि कृषि यंत्र, दवा, बीज, खाद, कीटनाशक मजदूरी कई गुना बढ़ गई है। सरकार किसानों के साथ दोहरा मापदंड अपना रही है।

भाजपा सरकार ट्यूबवैलों पर मीटर लगाकर अपने ही घोषणापत्र के खिलाफ कार्य किया जा रही है। आवारा पशुओं से निजात दिलाने तथा कटीले तार पर अंकुश लगाने के तुगलकी फरमान को वापस लेने की मांग की। उन्होंने किसानों की समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में रणकुमार, इरफान, गफ्फार, ऋषि पाल, अमित आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

IGI: दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Noida Airport: पीएम मोदी ने किया नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, उड्डयन क्षेत्र में नया अध्याय शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज...

IPL 2026: धोनी की चोट ने CSK को दिया बड़ा झटका, जानें कितने मैच मिस करेंगे?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल 2026 शुरू होने से...
spot_imgspot_img