Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

सम सेमेस्टर की परीक्षाएं टालने की मांग, प्राचार्य को दिया ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: बुधवार को डीएवी पीजी कॉलेज मंे छात्रसंघ संयुक्त सचिव अमन जैन के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के नाम कॉलेज प्राचार्य डा संजीव मित्तल को जून माह में प्रस्तावित सम सेमेस्टर की परीक्षाएं कुछ समय के लिए टालने और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियो को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण ना होने के संबंध में ज्ञापन दिया।

छात्रसंघ संयुक्त सचिव अमन जैन ने बताया कि विश्वविद्यालय ने सत्र को पटरी पर लाने के लिए सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 जून से कराना प्रस्तावित किया है, जबकि विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं अभी मई माह में संपन्न हुई है तथा सम सेमेस्टर की कक्षाएं भी संचालित नही हुई है। उन्होंने विश्वविद्यालय से मांग करते हुए कहा है कि सम सेमेस्टर की परीक्षाएं अगस्त माह में संपन्न कराएं, जिससे छात्र सम सेमेस्टर की कक्षाएं दे सके और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो।

साथ ही साथ छात्रसंघ नेता अमन जैन ने प्राचार्य डॉ संजीव मित्तल को अवगत कराते हुए कहा कि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियो को अभी तक महाविद्यालय ने स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण नही किया है, जबकि उनका सत्र समापन की ओर है तथा जिले अधिकतर महाविद्यालय में स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण कर दिया गया।

उन्होंने प्राचार्य महोदय से मांग करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द जिला प्रशासन से बात कर समस्या का समाधान कर वितरण करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से माहेनूर, आकाश कटारिया, प्रशांत मिश्रा, विकास, आरिफ, गौरव, फजल, नदीम अली, ज्योति, पारुल, अशफाक, तालिब आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img