Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

गोकशी कर अवशेष हर्रा के जंगल में फेंके, कड़ी कार्रवाई की मांग

  • रासुका तथा हर्रा पुलिस चौकी स्टाफ के निलंबन की मांग को लेकर घंटो तक रोड जाम

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: रविवार की रात कस्बा राजा जंगल में गोकशी की वारदात के बाद सोमवार की सुबह मैंनापूट्टी गांव के ग्रामीणों व हिंदू संगठनों के लोगों ने कस्बा हर्रा में इंटर कॉलेज के सामने जाम लगा दिया। गोवंश की अवशेष रोड पर रखकर हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा बवाल करते हुए कई घंटे तक सरधना-बिनोली रोड को जाम रखा।

इस दौरान बवाल की सूचना पाकर मौके पर सीओ सरधना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।जहां हिंदू संगठनों के लोग पुलिस चौकी स्टाफ के निलंबन की मांग पर अड़े हुए थे। इस दौरान हिंदू संगठनों के लोगों ने 6 दिनों का अल्टीमेटम पुलिस को देते हुए गोकशो पर रासुका लगाने की मांग रखी।

रविवार की रात कस्बा हर्रा के जंगल में इंटर कॉलेज के सामने गो तस्करों ने एक गोवंश काट कर जंगल में फेंक दिया। सूचना सुबह के समय ग्रामीणों को पता लगी तो काफी संख्या में मैनापूठी के ग्रामीण व हिंदू संगठन के लोगों के साथ में मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने गोवंश के अवशेष उठाकर सरधना-बिनोली रोड पर इंटर कॉलेज के सामने रख लिए और जाम लगा दिया। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने कई घंटे तक मार्ग को जाम रखा।

इस दौरान उन लोगों की मांग की थी हर्रा पुलिस चौकी की मिलीभगत से गोकशी का धंधा फल-फूल रहा है इसे तत्काल प्रभाव से पूरे स्टाफ को निलंबित किया जाना चाहिए। इस मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने कई घंटे तक जाम रखा। जिससे रोड पर वाहनों को आवागमन ठप पड गया और लंबी लाइन लग गई।

बाद में सूचना पाकर मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन हंगामा जारी रखा बाद में सूचना पाकर मौके पर सीओ सर आरपी शाही मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम खुलवाने की कोशिश की। हिंदू संगठन के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से फल-फूल रहा है पुलिस आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करे तब तक जाम नहीं खोलेंगे।

संगठन से जुड़े लोगों ने अल्टीमेटम देते हुए हर्रा पुलिस चौकी के खिलाफ कार्रवाई कार्रवाई की मांग है वही आरोपियों पर 6 दिनों के अंदर रासुका के तहत कार्रवाई करने और पुलिस चौकी स्टाफ को निलंबन करने की मांग को लेकर सीओ सरधना ने हंगामा कर रहे हिंदू संगठन के लोगों को भरोसा दिलाया कि जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।जिसके बाद घंटों की मशक्कत के चलते जाम खुल पाया। इस दौरान दोनों काफी लोग वाहनों की जाम लगे रहे और लोग हलकान रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img