Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

सरकार कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा करें: राजेश कुमार

  • कर्मचारियों ने काला फीता बांध कर किया विरोध प्रकट

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर काफी समय से कोई सकारात्मक कार्रवाई निर्णय न किए जाने से कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है और आंदोलन को मजबूर हैं। कर्मचारियों के हितों के कारण राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश आंदोलनरत है।

परिषद के द्वारा क्रमवत चलाए जा रहे आंदोलन में जिला चिकित्सालय बिजनौर और जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों में समस्त विभिगों के कर्मचारियों ने काला फीता बांध कर अपना कार्य करते हुए सरकार के प्रति अपना विरोध प्रकट किया।

51 10

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोशिएशन जनपद बिजनौर के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार रवि ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी में सरकारी कर्मचारियों ने अपनी जान पर खेलकर और जान गंवा कर भी देशसेवा की है। सरकार के हर आदेशानुसार कार्य करते हुए देशसेवा कर रहे हैं।

ऐसे में सरकार को कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को अतिशीघ्र पूरा करना चाहिए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बिजनौर के जिला अध्यक्ष गजेन्द्र शर्मा ने कहा विषम से विषम परिस्थितियों में सरकारी कर्मचारी ही कार्य कर अपने कर्तव्यों को पूरा करता है। संविदा, ठेका प्रथा, एनपीएस आदि कर्मचारियों पर थोपकर उनका शोषण कर रही है। सरकार को तुरंत कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना चाहिए।

इस दौरान एस के अमोली, आंनद प्रकाश, राम सिंह, एनसी रुडोला, जेडी कलानी, अशोक भंडारी, पुष्पेन्द्र सिंह, प्रदीप बेलवाल, मनोज शर्मा, संजीव कुमार, नीरज शर्मा, सुभाष सिंह, अमित भटनागर, राकेश चौहान, रजनी शर्मा, पदामावती, पुष्पा निगम, बबीता रानी, जसकरन कोर, ममता चौहान, दिग्विजय शाह, सलीम अहमद, वीके गुप्ता, हृर्देश सारस्वत आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img