Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

मिट्टी से मूर्तिकला में नारी शक्ति का रूप प्रदर्षित किया

  • एसपीसी पीजी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत कला कार्यशाला आयोजित

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर के एसपीसी पीजी कालेज में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत दो दिवसीय कला कार्यशाला व प्रदर्शनी का समापन किया गया। वहां पर कलाकारों ने मिट्टी के माध्यम से मूर्तिकला में नारी शक्ति का रूप प्रदूर्षित किया।

नगर के एसपीसी पीजी कालेज में मंगलवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत दो दिवसीय कला कार्यशाला व प्रदर्शनी का शुभारंभ राजकीय कन्या इंटर कालेज प्रधानाचार्या डा. प्रीति शर्मा ने किया और छात्र-छात्राओं के कार्यों की सराहना की।

डा. सुनील कुमार ने कहा कि कला को अपने जीवन में अपनाने का एक माध्यम बताया। कला है तो जीवन है जीवन है तो कला है। सह संयोजक गुरदास सिंह ने उभरते कलाकारों को मिट्टी के माध्यम से मूर्तिकला में नारी शक्ति का रूप प्रदर्षित किया।

कला संकाय की अध्यक्षा डा. विद्योत्मा ने नारी के जीवन पर महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में दिगंबर जैन कालेज, जैन स्थानकवासी गर्ल्स पीजी कालेज, सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज बागपत ने संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला व प्रदर्शनी का समापन हुआ।

अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, सचिव राजेन्द्र सिंह चौहान, प्राचार्य डा. अनिल कुमार, डा. वीरेन्द्र सिंह, प्राचार्या डा. अनिता जैन ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर डा. सुनील कुमार, डा. गीता राणा, डा. वंदना शर्मा, डा. पूनम चौहान, गुरदास सिंह, डा. उमलेश, डा. राजीव चौहान, डा. अरविंद वर्मा, डा. प्रदीप ढाका, डा. वरूण चौहान, संजय चौहान, तरूण चौहान, संजय चौहान, डा. बबली चौहान, डा. अंजली, डा. सुरेश, ईशा, वीशू, आरती, सूरज सिंह, सचिन, सोनू धामा, अक्षय, विधि माहेश्वरी, शिखा, मीनाक्षी, ईशु आदि रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img