Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

बैंकों को निजीकरण करने के विरोध में किया धरना-प्रदर्शन

  • दो दिवसीय हड़ताल से लगभग 500 करोड़ का लेन देन प्रभावित होगा

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: यूएफबीयू के आहवान पर सरकार की बैंकों को निजीकरण करने के विरूद्ध सभी बैंक कर्मियों ने भारतीय स्टेट बैंक पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया।

सभी बैंक कर्मियों ने मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक पर एकत्रित होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिले के समस्त सरकारी बैंकों पर ताले लटक रहे। पंजाब नेशनल बैंक यूनियन के सहायकमता सचिव सौरभ गुप्ता ने बताया कि दो दिन की हड़ताल से लगभग 500 करोड़ का लेन देन प्रभावित होगा।

इस दौरान सुमन, त्रिपाठी, महेश, शशिकांत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। स्टेट बैंक पर प्रदर्शन के उपरांत सभी कर्मचारियों ने जोर शोर से नारेबाजी करते हुए सरकार की निजीकरण नीतियों की आलोचना की। सभा का संचालन बीएन त्रिपाठी एवं सौरभ गुप्ता ने किया। सभा में अमित कुमार, बीकेश कुमार, निखलेश तिवारी, परमार, ज्ञानेंद्र मिश्रा, दीपक चौधरी, रंजन सिंह आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img