Monday, January 19, 2026
- Advertisement -

208 रोगियों का परीक्षण कर दिया परामर्श

  • विवेक कालेज ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: विवेक कॉलेज आफ आयुर्वेदिक साइंसेज एंड हॉस्पिटल द्वारा कस्बा झालू में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 208 रोगियों का चिकित्सा परीक्षण एवं परामर्श किया गया।

मंगलवार को लगे निशुल्क चकित्सा शिविार में विभिन्न प्रकार की बिमारियों जैसे त्वचा रोग, ज्वर, कास, श्वास, यकृत एवं स्त्री रोगों से संबंधी विकार, जोड़ोें से संबंधित बीमारियों का परीक्षण तथा चिकित्सा परामर्श के साथ तीन दिन के लिये नि:शुल्क औषधियों का भी वितरण किया गया।

विवेक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के प्राचार्य/अस्पताल अधीक्षक वैद्य संदीप अग्रवाल ने रोगियों को मुख्य रूप से आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में दी जा रही सश्री सुविधाओं से अवगत कराया। कॉलेज के चैयरमेन अमित गोयल ने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सालय में जटिल से जटिल व्याधियों का इलाज लागत मूल्य पर किया जा रहा है।

जिसका अधिक से अधिक रोगियों को लाभ लेना चाहिए, साथ ही विवेक आयुर्वेदिक हॉस्पिटल पंचकर्म विशेषज्ञों द्वारा समस्त प्रकार की पंचकर्म चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है। शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञ डा. सदानंद, डा. संतोष, डा. नृपेन्द्र कुमार, हॉस्पिटल स्टाफ ओमवीर, अंकित, शशीबाला, विनय एवं अन्य सहायक कर्मचारी उपस्थित रहे। इस शिविर को सफल बनाने में शुभम कुमार का विशेष सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Shaniwar Ke Upay: शनि चालीसा के 5 अद्भुत लाभ, जो शनिवार को बदल सकते हैं आपका जीवन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img