Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

तहसीलदार पर भ्रष्ष्टाचार के आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

  • अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय लिया

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: शुक्रवार को कैराना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में बार भवन में एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें बताया गया कि कैराना स्थित राजस्व न्यायालयों में विशेषत तहसीलदार के न्यायालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है और भ्रष्टाचार के विरोध में कोई ठोस कदम उठाने के लिए कहा गया।

जिसके बाद सभी अधिवक्ताओं से विचार विमर्श के बाद तहसीलदार के न्यायालय में कोई कार्य नहीं करने तथा तहसीलदार के न्यायालय का पूर्णत बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। बाद में दर्जनों अधिवक्ताओं ने तहसीलदार प्रियंका जयसवाल के कार्यालय के बाहर जबरदस्त नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि जब से तहसीलदार प्रियंका जायसवाल की तहसील में तैनाती हुई हैं। तब से तहसीलदार के न्यायालय में किसान व आम जनता से काम करने के लिए पैसे लिए जाते हैं तथा तहसीलदार का वकीलों के प्रति व्यवहार भी सही नहीं है। उन्होंने तहसीलदार के न्यायालय का पूर्ण बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया है।

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता इंतजार अली, अश्वनी गोयल, सालिम अली, मनीष कौशिक, महेंद्र सिंह रोड, आदित्य, रिजवान आदि अधिवक्ता मौजूद रहें। उधर इस मामले में तहसीलदार प्रियंका जायसवाल ने बताया कि अधिवक्ता आम जनता को परेशान करते हैं और उन पर अनर्गल आरोप लगाए हैं, जोकि सही नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img