Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

डेंगू का डंक बरकरार, 31 नए मरीज मिले

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: डेंगू का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। डेंगू के डंक से हर कोई परेशान है। डेंगू का खतरनाक स्तर लोगों की जान ले रहा है। मंगलवार को जिले में डेंगू के 31 नए मामले सामने आए। डेंगू के सक्रिय मरीज 290 रहे। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि 73 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। घर पर इलाज ले रहे मरीजों की संख्या 217 है।

अब तक जिले में कुल 1374 मरीज मिल चुके हैं। 1084 मरीज रिकवर हो चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। डेंगू मच्छर से बचाव के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार फागिंग भी कराई जा रही है।

डेंगू से बचाव बेहद आवश्यक है। ऐसे में जरूरी है कि लोग अपने घर के खिड़की-दरवाजे बंद रखें ताकि मच्छर प्रवेश न कर सकें। बुखार आने पर सावधानी बरतें। साथ ही नियमित रूप से पेय पदार्थ लें। वहीं, अस्पतालों में डेंगू और बुखार के मरीजों की भरमार है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही हैं।

रोजाना नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस कारण पिछले कुछ वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। वहीं, डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में 16 बेड बढ़ाए गए थे। अस्पताल में सुविधाएं भी दी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद डेंगू के मामले अब भी बढ़ते ही जा रहे हैं। लगातार अपने पैर पसार रहा डेंगू लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

डेंगू के कहर से लोग बेहाल हैं। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में एलाइजा जांच कराने वाले मरीजों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। उधर, डेंगू के पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए प्लेटलेट्स की मारामारी मची हुई है। इससे बुखार पीड़ितों में खौफ बढ़ गया है।

फिजीशियन डा. ब्रजभूषण ने बताया कि डेंगू के जिले में सर्वाधिक मामले सामने आ रहे है। यह चिंता का विषय है। डेंगू से बचने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। डेंगू के लक्षण उभरने पर डॉक्टर से संपर्क कर सलाह लें। घर के आसपास पानी न जमा होने दें।

दौराला में डेंगू से महिला की मौत

दौराला: देहात क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। डेंगू के प्रकोप से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जहां सुबह से लेकर शाम तक मरीजों की भीड़ लगी रहती है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में प्राइवेट चिकित्सकों के यहां भी लंबी मरीजों की लाइन लगी हुई है।

कोरोना वैश्विक महामारी के बाद अब डेंगू की बीमारी ने लोगों की कमर तोड़ दी है। डेंगू की बीमारी के चलते लोग इसकी चपेट में आने से मौत का शिकार हो रहे हैं। देहात क्षेत्र में अब तक एक दर्जन से अधिक मौतें डेंगू के प्रकोप के चलते हो चुकी हैं। मंगलवार को इकलौता गांव में महिला सुनीता की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई है।

एक के बाद एक मौत होने से देहात क्षेत्र में ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मदद की गुहार लगाई है। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला के प्रभारी विपुल वर्मा का कहना है कि लगातार देहात क्षेत्र में मरीजों की जांच के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं और उन्हें दवाई का वितरण भी किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img