Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सुबह घने कोहरे से बढ़ी ठिठुरन, मौसम बदलाव से बढ़ीं बीमारियां

जनवाणी संवाददाता|

सहारनपुर: जिले में मंगलवार को सुबह के समय जबरदस्त कोहरा छाया रहा, जिससे ठिठुरन काफी बढ़ गई। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही और सवेरे बच्चों को स्कूल जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोग देर तक घरों में दुबके रहे।मिर्जापुर मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर अहमद ने बताया कि मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय कोहरे और अधिक नमी के कारण ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया। दोपहर में हल्की धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते-होते ठंड फिर बढ़ गई।

उन्होंने बताया कि दिनभर आसमान में आंशिक बादल छाए रहे और हवा पश्चिम दिशा से हल्की गति से चलती रही। जिले में आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत से अधिक रहा, जिससे सर्दी के साथ गलन बनी रही। आने वाले 24 घंटों में मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं, हालांकि सुबह और देर शाम कोहरा बने रहने की संभावना है।इस बीच जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक 239 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। खराब हवा के कारण सांस, एलर्जी और आंखों में जलन की शिकायतें बढ़ी हैं। पराग कणों की अधिकता से एलर्जी के मरीजों को भी परेशानी हो रही है।

लगातार बदलते मौसम के चलते सर्दी, खांसी, बुखार और सांस संबंधी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चिकित्सकों ने बच्चों और बुजुर्गों को ठंड और प्रदूषण से बचाव की सलाह दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img