- डीएम उमेश मिश्रा ने लू, गर्मी से बचाव के संबंध में की बैठक
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में महात्मा विदुर सभागार कलेक्ट्रेट में लू/गर्मी बचाव व संभावित सुखे से निपटने की तैयारी के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। डीएम ने कहा कि लू/गर्मी के मद्देनजर सभी संबंधित विभाग अपनी-अपनी तैयारी ससमय पूरी करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिये कि अस्पतालों में लू से प्रभावित व्यक्तियों के ईलाज की विशेष व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस पैकेट एवं जीवन रक्षक दवा आदि की व्यवस्था के साथ-साथ ही आवश्यकतानुसार अन्य अति आवश्यक स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढ़ें

