Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने लांच की अपनी वेबसाइट और ऐप

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर आयोजित एक कार्यक्रम में www.keshavprasadmaurya.com वेबसाइट लांच किया यही नहीं उन्होंने Keshav Prasad Maurya (IOS और android ) मोबाइल ऐप का भी किया लोकार्पण। इस वेबसाईट और ऐप पर घर बैठे कोई भी व्यक्ति अपनी या सार्वजनिक शिकायत, अनुरोध पत्र या सुझाव इस ऐप और वेबसाइट पर दे सकता है और सुझाव या शिकायती पत्र पर हुई कार्यवाही का विवरण भी वह घर बैठे देख सकते हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे लोगों की समस्याओं का त्वरित गति से समाधान होगा। जन आकांक्षाओं और अपेक्षाओं में को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गयी है। सुदूर ग्रामीण अंचलों में अपने घर से भी कोई भी व्यक्ति अपनी या सार्वजनिक शिकायत, अनुरोध पत्र या सुझाव इस ऐप और वेबसाइट पर दे सकता है और उनके पत्र पर हुई कार्यवाही का विवरण भी वह व्यक्ति घर बैठे देख सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जनता दर्शन या उप मुख्यमंत्री कार्यालय में,या जनसुनवाई में दिए गए शिकायतकर्ता , प्रार्थना पत्र की प्रगति, वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैं और कोई भी आगंतुक उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलने के बाद अपने फोटो को लाइब्रेरी से प्राप्त कर सकता है। कहा कि हर्ष का विषय है कि इसकी लांचिंग पूज्य सन्त रविदास जी की जयन्ती के पुण्य अवसर पर की जा रही है।

उन्होंने वेबसाइट के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार द्वारा गरीब कल्याण और जनता के हित के लिए,और मजदूरों ,खिलाड़ियों, महिलाओं सहित सभी वर्गों के लिए क्या-क्या कार्य किए जा रहे हैं ,उसका भी अवलोकन किया जा सकता है ।उन्होंने कहा यूं तो जनता के द्वारा बनाई गई सरकार गांव चौपालों के माध्यम से जनता के द्वार पर जाकर उनकी समस्या का निदान करने का एक प्रदेश व्यापी अभियान चल रहा है लेकिन जो लोग चौपालों में किन्ही कारणों से नहीं आ सकते या लखनऊ नहीं आ सकते, वह इस वेबसाइट और ऐप पर ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। डबल इंजन की सरकार सबका साथ -सबका विकास के मूल मंत्र के साथ गरीब कल्याण योजनाओं का संचालन कर रही है। डबल इंजन सरकार भ्रष्टाचारमुक्त -अपराधमुक्त समाज का निर्माण कर रही है।

योजनाओं के क्रियान्वयन में कहीं लीकेज न हो इसके लिए भी सरकार प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में गांवों में सांसद खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मौर्य ने कहा कि यह वेबसाइट और ऐप प्रदेश की 25 करोड़ जनता से संवाद करने व उनसे जुड़े रहने का अच्छा प्लेटफार्म है जिसकी आज के परिवेश में अनिवार्य आवश्यकता हो गयी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.