Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

उप निर्वाचन आयुक्त ने की 14 जिलों की निर्वाचन को लेकर समीक्षा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त डा. चन्द्र भूषण कुमार ने निर्वाचन के कार्यों की समीक्षा करते हुये कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी व सुचितापूर्ण ढ़ग से आगामी विधानसभा निर्वाचन को संपन्न कराये। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट का सही, पारदर्शी होना अत्यंत आवश्यक है। कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। सी-विजिल ऐप का प्रचार प्रसार कराया जाये। कम से कम 50 प्रतिशत बूथो पर वेबकास्टिंग करायी जाये। वूमैन मैनेजड पोलिंग स्टेशन बनाये जाये। अच्छे कार्य को हाइलाइट करें। निर्वाचन से जुडे सभी अधिकारी व कर्मचारी कोविड-19 डबल वैक्सीनेटेड हो इसको सुनिश्चित किया जाये। चुनाव कराना एक स्पेसलाइजड ऐक्टिविटी है।

भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त डा.चन्द्र भूषण कुमार ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में मेरठ, सहारनपुर व मुरादाबाद मंडल के 14 जिलो के अंतर्गत आने वाली 71 विधानसभा में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उप निर्वाचन आयुक्त डा. चन्द्र भूषण कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 70 वर्षों में अब तक करीब 17 लोकसभा, 375 विधानसभा, उप चुनाव, एमएलसी चुनाव आदि कराये है। 27 अगस्त 1947 को आजादी के बाद पहली वोटर लिस्ट बनाने का निर्णय लिया गया।

पूर्व में 21 वर्ष कम से कम आयु वोटर के लिए निर्धारित की गयी जो कि अब 18 वर्ष है। मतदाता सूची प्रजातंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है। कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी है। सी-विजिल ऐप का प्रचार प्रसार कराया जाये, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है व शिकायत ज्ञात व अज्ञात रहकर भी दर्ज करायी जा सकती है। आयुक्त मेरठ मंडल सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर आयोग द्वारा निर्धारित एश्योरड मिनीमम फैसिलिटी (एएमएफ) सुनिश्चित की जायेगी तथा मतदान कार्मिको को भी सभी अन्य आवश्यक वस्तुएं जैसे साबुन, तेल, बाल्टी, मच्छर भगाने की क्वाईल आदि उपलब्ध करायी जायेगी।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश अजय शुक्ला, निदेशक व्यय भारत निर्वाचन आयोग पंकज श्रीवास्तव, सचिव अश्वनी कुमार, अनुसचिव प्रफुल्ल, पुलिस महानिरीक्षक अपराध उत्तर प्रदेश डा. संजीव गुप्ता, पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर आलोक सिंह, पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, पुलिस महानिरीक्षक मेरठ, आयुक्त मेरठ मंडल सुरेन्द्र सिंह, आयुक्त मुरादाबाद मंडल आंजनेय कुमार सिंह, आयुक्त सहारनपुर मंडल डा. लोकेश एम, डीआईजी सहारनपुर व सभी जिलो के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img