- पंजीयन एवं स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया उद्घाटन
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: तहसील ऊन में उप निबंधक कार्यालय का विभागीय मंत्री द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया गया है। इसके साथ ही उप निबंधक कार्यालय में विधिवत कार्य का शुभारम्भहो गया है। इस अवसर पर कार्यालय को सुंदर ढंग से सजाया गया था।
तहसील ऊन में रजिस्ट्री कार्यालय की वर्षों पुरानी मांग बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। बृहस्पतिवार को स्टांप एवं निबंधन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने उप निबंधक कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन कर शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सरकार द्वारा किए गए कार्यों की भी जानकारी दी। इससे पूर्व उप जिलाधिकारी मणि अरोरा ने कार्यालय का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर कार्यालय को खूबसूरत तरीके से सजाया गया। चारों तरफ रंगीन गुब्बारे लगे थे। कार्यालय के शुरू होने के बाद बृहस्पतिवार को करीब एक दर्जन बैनामे किए गए जिनमें कुलदीप कुमार, सुनील, राजीव चौधरी, नीता चौधरी, आवेश ने अपने-अपने बैनामे कराएं। रजिस्ट्री कार्यालय शुरू होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
उद्घाटन समारोह में अपर आयुक्त स्टांप सहारनपुर यादराम यादव, सहायक आयुक्त स्टांप मेवालाल पटेल, प्रभारी उप निबंधक सतपाल सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, अशोक कुमार पूर्व चेयरमैन, रवि गोयल, तेजपाल गुर्जर, पंडित मानसिंह शास्त्री समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

