Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

Priyanka Chopra: ‘द ब्लफ’ की शूटिंग के बीच पति निक से मिली देसी गर्ल, इंस्टा पर शेयर किया पोस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड जगत में देसी गर्ल के नाम से मश्हूर हो चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ऑस्ट्रेलिया में रह रही हैं। इसी बीच प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर हैं। जिसको देखकर यह कहा जा सकता है कि, वे शूटिंग से ब्रेक लेकर अपने पति निक और अपने पति निक और अपने परिवार से मिली हैं।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अक्सर अपने इंस्टाग्राम से अपनी जिंदगी की झलक को अपने फैंस के संग साझा करती नजर आती हैं। आज भी थोड़ी देर पहले अभिनेत्री ने एक पोस्ट साझा किया है जिसमें वे ग्रीन ड्रेस में अपने पति निक संग क्वालिटी समय बिताती नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में प्रियंका की बेटी मालती अपने पापा संग दिख रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 प्रियंका चोपड़ा से मिलने के लिए उनकी मां डॉक्टर मधु भी वहां पहुंची दिख रही हैं। अभिनेत्री ने तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है, ‘मेरी जिंदगी के ये दिन’। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री ने कुछ ही घंटों पहले इन तस्वीरों को साझा किया है और इन तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों के संग अपनी चोट वाली तस्वीरों को साझा किया है। इसके पहले भी वे अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी चोट फोटो को अपने फैंस के संग साझा करते हुए लिखा था, ‘ओह ये चोट मेरे काम की निशानी हैं’।

प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। फ्रैंक ई फ्लावर्स द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द ब्लफ’ की कहानी 19वीं सदी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। सूत्रों की मानें तो प्रियंका इस फिल्म में महिला समुद्री डाकू की किरदार में नजर आने वाली हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img