जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: अफजलगढ़ विकास खंड के गांव अलियारपुर निवासी ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्र भेजकर गांव के ही एक व्यक्ति पर पट्टा खारिज होने के बावजूद पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण राजपाल सिंह, नन्हे, रामगोपाल, रमेश सिंह, रिषीपाल, महेश कुमार, आनंद सिंह तथा वीरेन्द्र सिंह ने एसडीएम को भेजे गये पत्र में बताया कि वृक्षारोपण के लिए आवंटित पट्टा करीब बीते एक दशक पूर्व निरस्त हो गया था।
जिसमें लगे करीब सत्तर पेड़ गांव के ही व्यक्ति द्वारा काटने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा कहा गया है कि आरोपी इससे पहले भी दो बार अवैध तरीके से पेड़ काट चुका है। आरोप है कि तत्कालीन ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा के तहत पौधा रोपण कराया गया था।
इसके चलते यह पेड़ सरकारी सम्पत्ति में होने की मांग की है। ग्रामीणों ने एसडीएम से जांच कर कार्रवाई कराने की मांग की है। उधर एसडीएम धीरेन्द्र सिंह ने जाॅच कर कार्रवाई कराये जाने की बात कही है।

