Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: देवबंद कोतवाली पुलिस की गोकशों से हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से दो घायल सहित चार गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: देवबंद कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गोकशी में लिप्त चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गए।पकड़े गए आरोपियों के पास से दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, एक जिन्दा गौवंश, कटा हुआ मांस, खाल और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना देवबंद प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मानकी में शमीम पुत्र अय्यूब के घेर में गोकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई और घेराबंदी कर दबिश दी।एसपी देहात के मुताबिक जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची, दो युवक जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लगी और उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी देहात के मुताबिक गिरफ्तार घायल बदमाशों की पहचान मोनू उर्फ शाहरूख पुत्र शकील और ताबिश पुत्र शमीम, निवासी ग्राम मानकी थाना देवबंद के रूप में हुई है। मोनू के पास से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस जबकि ताबिश के पास से 12 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

मौके से दो अन्य आरोपी शमीम पुत्र अय्यूब और वसीम पुत्र राशिद को भी दबोच लिया गया। इनके कब्जे से एक जिन्दा गौवंश, कटा हुआ मांस, खाल और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img