Tuesday, March 10, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: देवबंद कोतवाली पुलिस की शातिर वाहन चोरों से हुई मुठभेड़, गोली लगने से घायल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: देवबंद कोतवाली पुलिस ने मैं शातिर वाहन चोरों के साथ मुठभेड़ के बाद एक घायल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपीयों से पुलिस ने अवैध असलाह और एक स्कूटी बरामद की है।पुलिस मामले आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

शुक्रवार सुबह एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवाण के दिशा निर्देश पर सहारनपुर पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासों और वाहन चोरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर कोतवाली देवबंद पुलिस ने बीती मध्यरात्रि सुल्तानपुर नहर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान ग्राम भनेडा की तरफ से आती एक स्कूटी पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया।

एसपी देहात के मुताबिक़ स्कूटी सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए स्कूटी को वापस मोडकर ग्राम भनेडा की तरफ भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो हडबडाहट में बदमाशों की स्कूटी फिसलकर गिर गई। स्कूटी छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से दूसरा फायर करते हुए भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया और दूसरा बदमाश अन्धेरे व जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

फरार बदमाश को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।पकड़े गए बदमाश की पहचान सफान पुत्र आरिफ निवासी मौहल्ला पठानपुरा कस् थाना देवबन्द व शहनवाज पुत्र हनीफ निवासी मौहल्ला निचलगढ थाना देवबन्द के रूप में हुयी। घायल बदमाश को ईलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े आरोपी शातिर किस्म के वाहन चोर है। इनके द्वारा की गई घटनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ एंव आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कनाडा में भारतीयों के पढ़ाई के अवसर

अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना...

तेजी से बढ़ती डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री

आज के समय में करियर बनाने के लिए डिजिटल...

वाट्सऐप ग्रुप के सुप्रभात वीर

आज के डिजिटल युग में 'आतंकवाद' केवल सीमाओं पर...

बालेंद्र शाह भाारत से कैसे रखेंगे संबंध

हिमालय की उपत्यका में बसा देश नेपाल के आम...

संभावित ऊर्जा संकट और भारत

इस्राइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त तौर पर 28 फरवरी...
spot_imgspot_img